RWA -117 की सरहानीय पहल, पाम ट्री से हरा भरा होगा ग्रीन बेल्ट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:00 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:00 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर 117 के निवासियों ने एक सरहानीय पहल की है। सेक्टर 117 के निवासियों ने सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में हरियाली व सौन्दर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए पाम प्रजाति के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये है।
पाम प्रजाति के लगाये 100 पौधे Noida News
सेक्टर 117 RWA के अध्यक्ष एडबोकेट कोसिन्दर यादव ने बताया कि बारिश के इस सुहावने मौसम में सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में जहां जगह कम है उन सभी जगह हरियाली आदि को बढावा देने के लिए बोटल पाम,साईकस पाम, ऐरी का पाम, आदि पाम पौधे की विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाये गये है।
RWA अध्यक्ष एडo कोसिन्दर यादव ने बताया कि पौधारोपण में इस्तेमाल किए गए ये पौधे किसी नर्सरी या प्राधिकरण से नही लिये गये है, ये उन पौधों के अंकुरित बीजों से निकले है जिन्हें सेक्टर 117 RWA ने 7-8 साल पहले लगाया था और आज वो पेड बनकर प्राकृतिक रूप से अपने आप समय पर जो बीज नीचे गिरे उनसे ये पौधे उगे है ।
ये लोग रहे शामिल
पौधारोपण के इस कार्यक्रम में सेक्टर के काफी लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इन लोगों में मुख्य रूप से अवधेश कुमार पाठक, हर्ष मोहन जखमोला ,डाo आर पी यादव, अजय गर्ग, अरूण राघव, नितिन कुमार, अजय शुक्ला, महिपाल सिंह, SDO दीपक कुमार, शकील अहमद आदि लोग शामिल रहे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।