नोएडा पुलिस का एक्शन, देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:35 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफश किया है। नोएडा पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इस मामले में नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है यह गिरोह बालिग व नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर देह व्यापार कर रहा था।
नोएडा में देह व्यापार करने वालों की खुली पोल
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व एक होटल पर छापा मारकर इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि फरमान, अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद फैयाज, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद नजरुल, रहमान उर्फ बबलू और श्रीमती रीमा खातून उर्फ रुखसाना उर्फ नूरसबा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
Noida News
गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरमान द्वारा संगठित गिरोह बनाकर बालिग एवं नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर उनसे देह व्यापार कराकर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।