नोएडा में अलग-अलग जगहों पर 4 लोग अचनाक लापता, मचा हड़कंप
Ghaziabad News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:56 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:56 PM
Noida News : नोएडा में अलग-अलग जगहों से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इनके अलावा स्कूल गया एक किशोर भी लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना जारचा क्षेत्र के गांव निवासी रमेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी भांजी 10 जुलाई की रात को घर से बिना बताए चली गई।
तीन किशोरी हुए लापता
उन्होंने गांव के ही रचित राजीव पर अपनी भांजी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का शक जागते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के फिरोज (काल्पनिक नाम) में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भतीजी 12 जून को घर से बिना बताए चली गई। काफी तलाश में पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। थाना दनकौर में बुलंदशहर के रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी अपने मां के यहां रह रही थी 6 जुलाई को पड़ोस में रहने वाला मोंटी नामक युवक उनके बेटी को बहला फुसला कर भगा कर ले गया।
Noida News
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं थाना बादलपुर में अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका (14 वर्षीय) बेटा घर से स्कूल के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। अमित कुमार के मुताबिक उनका बेटा बेटा डेरी मच्छा गांव में स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता किशोरियों व किशोर की तलाश की जा रही है। Noida News