विज्ञापन
नोएडा में दहेज प्रताडऩा का एक मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार की दो सगी बहनों ने अपने पति, जेठ, सास और ससुर पर वर्षों तक दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

Noida News : नोएडा में दहेज प्रताडऩा का एक मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार की दो सगी बहनों ने अपने पति, जेठ, सास और ससुर पर वर्षों तक दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
आकांक्षा (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी और उसकी बहन की शादी 31 अक्टूबर 2017 को नोएडा निवासी दो सगे भाइयों आकाश अवाना और अंकित अवाना से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उनके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब 50 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, एक कार, घरेलू सामान और लगभग 22 लाख रुपये नकद भी दिए गए। इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। Noida News
पीडि़ता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति आकाश अवाना, जेठ अंकित अवाना, ससुर बृजेश अवाना और सास सुनीता देवी ने दोनों बहनों पर मायके से 20-20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मायके वालों ने आर्थिक असमर्थता जताई तो दोनों बहनों के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया। पीडि़ता के मुताबिक 5 जून 2026 को दहेज की मांग को लेकर पति ने कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बहन बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। एफआईआर में आरोप है कि ससुर ने दोनों बहनों को जान से मारने के लिए उकसाया, जिसके बाद पति ने शिकायतकर्ता का गला दबाने का प्रयास किया, जबकि जेठ ने दूसरी बहन का गला घोंटने की कोशिश की। आसपास के लोगों के दरवाजा पीटने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से हटे, जिससे उनकी जान बच सकी। पीडि़ता के अनुसार पुलिस स्तर पर कई बार मध्यस्थता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने समझौते से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आकाश अवाना, अंकित अवाना, बृजेश अवाना और सुनीता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Noida News
विज्ञापन