नोएडा के सोरखा में प्राधिकरण की जमीन पर भू-माफिया कर रहे हैं अवैध कब्जा!
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:56 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में प्राधिकरण के (जेई) अवर अभियंता ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर सोरखा गांव में अतिक्रमण कर रखा है। बार-बार मना करने के बावजूद भूमाफिया मान नहीं रहे हैं।
Noida News
भूमाफिया का अवैध जमीनों पर कर रहे कब्जा
पुलिस को दी शिकायत में अवर अभियंता निखिल मित्तल ने बताया कि सोरखा गांव जाहिदाबाद के खसरा संख्या-819 की अधिसूचित/ अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि है। इस भूमि पर विकास यादव, चिन्नू यादव, अमित, सचिन, महेश, सुरेश, रिंकू, सचिन, चेतन यादव, सोनू पहलवान, मिंदर यादव, रोहित, निशू यादव, अनिल यादव और रामू ने जबरन अवैध अतिक्रमण कर रखा है। भूमि पर 31 मई 2024 को मौके पर भूलेख विभाग के उच्चाधिकारी एवं संबंधित लेखपाल तथा वर्क सर्किल-6 द्वारा अवैध निर्माण को रुकवाया गया। आरोप है कि ये लोग रात के अंधेरे में अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इससे नोएडा का सुनियोजित विकास प्रभावित हो रहा है। विकास यादव समेत कई अन्य भूमाफियाओं पर पहले भी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में केस दर्ज हो चुका है। आरोप है कि कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि पर नियमों को दरकिनार करते हुए कब्जा कर रहे हैं। डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व में ब्रह्मकुमारी आश्रम की संचालिका रिचा गुप्ता द्वारा मारपीट करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी Noida News