नोएडा में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार से सामान चोरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:19 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:19 AM
Noida News। कंपनी के सहकर्मियों के साथ मेट्रो स्टेशन के पास बने रेस्टोरेंट में नाश्ता करना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोडक़र चोरों ने तीन लैपटॉप, इयरबड्स, चेकबुक, पासबुक, आईडी कार्ड आदि चोरी कर लिए। पीडि़त ने थाना सेक्टर-49 में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-75 निवासी अभिलाष गर्ग ने बताया कि वह सेक्टर-143 स्थित सिनोप्सिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। 25 जून को वह अपने सहकर्मी शक्ति सिंह, विजय प्रताप सिंह रघुवंशी के साथ सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास बने नमस्कार नोएडा रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गया था। उन्होंने अपनी गाड़ी रेस्टोरेंट के बाहर कुछ दूरी पर खड़ा कर दी। रेस्टोरेंट से नाश्ता करने के बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास लौट तो उन्हें कार का शीशा टूटा हुआ मिला। उनकी कार से तीनों के लैपटॉप, इयरबड्स व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी अनुज सैनी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।