नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने का काम शुरु, यमुना नदी पर बनेगा 6 लेन का पुल
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:15 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:15 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया। बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह पुल सिक्स लेन का होगा। इस पुल का निर्माण मोहना गांव के पास किया जा रहा है। पुल निर्माण के लिए यमुना नदी में पाइलिंग शुरू हो गई है। इसके निर्माण को लेकर यमुना पार के हिस्से में भी मिट्टी डालकर एक्सप्रेसवे का पुस्ता तैयार किया जा रहा है।
Greater Noida News
आपको बता दें कि नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला यह चौथा पुल होगा। दोनों शहरों की कनेक्टिविटी के लिए एक पुल कालिंदी कुंज, दूसरा मंझावली, और तीसरा केजीपी के लिए छांयसा के पास बना है। हालांकि दो लेन का एक पुल मोहना के पास भी पहले से ही बना है। जिससे ग्रामीण यूपी-हरियाणा में आने-जाने के लिए यूज करते हैं। मोहना के पास ही यह नया पुल बनेगा, जो एक्सप्रेसवे के लिए होगा। हाल ही में इस परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी समीक्षा की थी।
सेक्टर-65 के पास बनेगा इंटरचेंज
वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसकों लेकर फरीदाबाद में इस एक्सप्रेसवे के लिए कई जगहों पर काम चल रहा है। सेक्टर-65 के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यहां पर जरूरत के हिसाब से अंडरपास बनाने, पिलर खड़े करने काम चल रहा है।
पाइलिंग का काम किया गया शुरु
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर पन्हैडा रोड के पास एलिवेटेड सड़क बनाने के लिए कास्टिंग यार्ड तैयार किया जा रहा है। नरहावली गांव से आगे हीरापुर तक छोटे बड़े सात अंडरपास तैयार किए जा चुके हैं और मिट्टी डाली जा रही है। इसके साथ ही अब एनएचएआई (NHAI) ने यमुना नदी पर पुल बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एक्सप्रेसवे के लिए सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए यमुना नदी के अंदर मिट्टी के प्लेटफॉर्म बनाकर वहां पर पाइलिंग का काम किया जा रहा है। जल्द ही पानी के अंदर पिलर खड़े किए जाएंगे।
31 किलोमीटर है एक्सप्रेसवे की लंबाई
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 से शुरू होकर गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है। जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है, बाकी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। यह रोड निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से भी जुड़ रही है। यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचेगी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।