ग्रेटर नोएडा में चली तबादला एक्सप्रेस, 21 सब-इंस्पेक्टर इधर से उधर
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:25 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:25 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर ग्रेटर नोएडा में 21 सब-इंस्पेक्टर के तबादले किए गए, जिनमें 12 चौकी इंचार्ज शामिल है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक अश्वनी यादव को थाना बीटा-2 चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा है। वह अभी तक दादरी में तैनात थे।
सब-इंस्पेक्टर के किए गए तबादले
उपनिरक्षक विनोद सिंह को चौकी प्रभारी अल्ट्राटेक थाना जारचा की जिम्मेदारी दी गई है। लाल सिंह को चौकी प्रभारी जज कॉलोनी (थाना बीटा-2) बनाया है। उदयवीर सिंह को चौकी प्रभारी परी चौक की जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र राठी को दादरी थाने के कस्बा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी दी गई। सन्नी कुमार को भी बीटा-2 थाने में तैनात एक चौकी का प्रभारी बनाया गया। दरोगा देवेंद्र कुमार पांडे को अल्फा का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
Greater Noida News
इन पुलिस अफसरों का हुआ तबादला
महिला दरोगा अलका चौधरी को चौकी प्रभारी यथार्थ हॉस्पिटल की जिम्मेदारी दी गई है। महेश चौधरी को AWHO चौकी प्रभारी बनाया गया है। अरुण कुमार बालियान को चौकी प्रभारी NPX नॉलेज पार्क की जिम्मेदारी मिली। प्रदीप कुमार द्विवेदी को सेथली चौकी इंचार्ज (थाना जारचा) भेजा गया। चंद्रकांत शर्मा को VIET चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरवीर सिंह को कासना से हटकर रेलवे रोड का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
Greater Noida News
विकास यादव जगत फार्म में चौकी प्रभारी के रूप में आए हैं, वह अभी तक बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित अल्फा चौकी प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। उपनिरीक्षक सचिन कुमार को नॉलेज पार्क कोतवाली भेजा गया है। सोहनवीर को दनकौर थाना, गजेंद्र सिंह को भी दनकौर थाना, अंकित शर्मा और राजेश बाबू को बीटा-2 कोतवाली भेजा गया है। वहीं, जितेंद्र गुप्ता को थाना रबूपुरा से अटैच किया गया है।