स्कूल वालों ने फैलाई बच्ची के मरने की खबर, वो निकली जिंदा, फिर हुआ ये...
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नर्सरी की छात्रा अपने घर पर खेलते-खेलते, अचनाक पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। इस घटना में वो बूरी तरह घायल हो गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की है।
बच्ची की मौत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्ची के गिरने की खबर मिलते ही उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची के मरने के बाद स्कूल में छुट्टी का ऐलान हो गया। साथ ही 2 मिनट का मौन भी रखवाया गया। इसके अलावा जब स्कूल प्रबंधन को मालूम हुआ कि बच्ची जिंदा है और एम्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, तो स्कूल प्रबंधन ने अपनी घोषणा में संसोधन किया। अपनी गलती मानी और बच्ची के परिवार से माफी मंगनी पड़ी। झूठी खबर फैलाने वाले के चक्कर में स्कूल प्रशासन शर्मिंदा हुआ।
Greater Noida News
क्या है पूरा मामला
आपको बता दे कि घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित एक बिल्डिंग की 5वी मंजिल की बालकनी से गिरकर प्री स्कूल नर्सरी की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घर वालों ने अभी तक मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। घायल छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है, वहां के प्रबंधन ने छात्रा को मृत मानते हुए परिवार के प्रति संवेदना जारी की और स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी। जिसके बाद झूठी खबर फैलाने के मामले में कुछ घंटों बाद स्कूल प्रबंधन ने क्षमा मांगते हुए संशोधित सूचना जारी की।
पुलिस ने की मामले की जांच
खबरों के मुताबिक एसीपी 3 नोएडा, शैव्या गोयल का इस मामले में कहना है कि बच्ची के घायल होने के सम्बन्ध में परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के घायल होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक नर्सरी की छात्रा मंगलवार यानी 6 मार्च को देर रात अपने घर की पांचवीं मंजिल की बालकनी के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे।
हालात गंभीर होने के चलते छात्रा को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। इसी दौरान किसी माध्यम से स्कूल प्रबंधन को सूचना मिली कि छात्रा की मौत हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को मेल जारी किया गया, जिसमें उन्होंने छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जारी की। साथ ही स्कूल में छह मार्च का अवकाश घोषित के दिया था।
स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी
बता दे कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में आए बच्चों को भी घर भेज दिया था। इसके बाद जब परिजनों ने बच्ची की मौत की ख़बर को गलत बताया तब स्कूल प्रबंधन ने करीब चार बजकर 24 मिनट पर मेल जारी करके क्षमा मांगी। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि बच्ची की मौत की ख़बर परिवार के ही किसी नजदीकी ने दी थी। Greater Noida News