ग्रेटर नोएडा में शातिर चोरों ने किया बड़ा कमाल, एक ही दिन में ले उड़े 6 वाहन
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:05 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:05 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चोरों ने अलग-अलग स्थान से 6 वाहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा बन गया है चोरों का अड्डा
थाना सूरजपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में जारचा गांव निवासी रिजवान ने बताया कि वह सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहा है। वह रोजाना अपनी पैशन प्रो बाइक से न्यायालय आता है। 5 अगस्त को उसने अपनी बाइक न्यायालय के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। शाम के समय जब वह घर जाने के लिए बाइक लेने पार्किंग में आया तो वह गायब मिली। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के डी पार्क के बाहर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। मामूरा गांव में रहने वाले चंदन नाम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 5 अगस्त को अपनी बाइक से डी पार्क आया था। उसने अपनी बाइक पार्क के पास खड़ी कर दी और भीतर पार्क में चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सुत्याना गांव स्थित पार्क के बाहर से मेरठ निवासी अर्जुन देव की बाइक चोरी हो गई। थाना सूरजपुर क्षेत्र के पंछी विहार देवला में रहने वाले बॉबी यादव के घर के बाहर से उनकी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। थाना फेस-2 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले हर्ष शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बायोडायवर्सिटी पार्क सोसाइटी में किसी से मिलने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सोसायटी के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। वहीं थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-16 की जेजे कॉलोनी में रहने वाले सोनू कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी स्कूटी एक कंपनी के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Greater Noida News