GST की फर्जी बिलिंग से अरबों रुपए का फ्रॉड, सोनीपत के दो उद्योगपतियों निकले मास्टरमाइंड
GST Fake Billing
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:40 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:40 AM
GST Fraud: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे बड़े जालसाज गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने जीएसटी की फर्जी बिलिंग और इनवॉइस तैयार करके अरबों रुपए का फ्रॉड कर केंद्र सरकार को चूना लगा दिया है। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो सोनीपत के उद्योगपति हैं।
थाना सेक्टर 20 पुलिस ने फर्जी जीएसटी फॉर्म का खुलासा कर अरबों रुपए का फ्रॉड पकड़ा है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने अजय शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी गुड मंडी सोनीपत हरियाणा तथा संजय जिंदल पुत्र राजेंद्र जिंदल निवासी गुड मंडी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय जिंदल मेसर्स ए एस ब्राउन मेंटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड तथा अजय शर्मा मेसर्स क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्रीज के मालिक हैं।
इन दोनों उद्योगपतियों पर आरोप है कि इन्होंने अरबों रुपए का ITC फ्रॉड किया है आईटीसी फ्रॉड कर इन लोगों ने भारत सरकार को भारी चूना लगाया है। संजय जिंदल मेसर्स ए एस ब्राउन मेंटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 17 करोड रुपए तथा अजय शर्मा मेसर्स ए एस क्रिस्टल मेंटल इंडस्ट्री ने 8.5 करोड रुपए का आईटीसी का फ्रॉड किया है। इस संबंध में थाना सेक्टर 20 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी करोड़ों रुपए की रकम डकारने के लिए फर्जी जीएसटी फॉर्म तैयार करवाते थे और उन्ही फर्जी जीएसटी फार्मो से फर्जी इनवॉइस व बिलिंग कर अवैध लाभ अर्जित करते थे दोनों इस गिरोह के मास्टरमाइंड बताए जाते हैं पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।