नोएडा के सेक्टर-117 में सफाई अभियान, जन भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 08:22 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 08:22 PM
Noida News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में अधिक भागीदारी बढ़ाने के लिए नोएडा के सेक्टर-117 में आज एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
RWA के अध्यक्ष ने किया सेक्टर का दौरा
इस मौके पर सेक्टर 117 RWA के अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर सेक्टर का दौरा किया और अधूरे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन कार्यों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। इस अभियान में सेक्टरवासियों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इसे शीर्ष स्थान दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सेक्टर 117 RWA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन्टी सिंह ने कहा की "स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी से ही हम अपने शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ बना सकते हैं।
ये सदस्य रहे मौजूद
इस अभियान में सीविल विभाग के सीनियर मैनेजर के.वी. सिंह, मैनेजर आदित्य चौहान, इंजीनियर निखिल मित्तल, विद्युत यांत्रिकी विभाग से इंजीनियर राजीव यादव, स्वास्थ्य विभाग से इंजीनियर विकास पराशर और उनकी टीम, जल/सीवर विभाग से उपेंद्र पांडे, हॉर्टिकल्चर विभाग से इंस्पेक्टर बिशन जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, सेक्टर-117 RWA के महासचिव रामेश्वर शर्मा, विकास सिंह, श्रीकृष्णा अपार्टमेंट अध्यक्ष कुलदीप पाल और महासचिव संजीव पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अभियान का हिस्सा बनें।
आगे भी किया जाएगा सफाई का आयोजन
सेक्टर के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि, इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर स्थान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था। इस पहल के तहत आगे भी सफाई अभियानों का आयोजन किया जाएगा। Noida News