जरुरतमंद बच्चों के संग मनाया कैप्टन शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा का 51वां जन्मदिन
Shaheed Shashikant Sharma
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:33 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:33 PM
Noida News । शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा का 51वें जन्मदिन गरीब बच्चों व वृद्धों के बीच मनाया गया। देश के इस महान योद्धा के 51वें जन्मदिवस पर शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा व छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा ने याद किया।
26 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-37 जाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सैक्टर-31 स्थित विद्या स्कूल के करीब 150 बच्चों ने पूजा व गायत्री मंत्र के बाद शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी बच्चों को बैडमिंटन रैकेट, शाल व खाने के सील पैकेट बांटे गए। उसके उपरांत आनंद निकेतन वृद्धाश्रम सेक्टर-55 में सभी शहरवासियों द्वारा हवन व देश भक्ति गीत गाकर शहीद को श्रदांजलि दी गई।
उसके बाद शशि कांत एनक्लेव सेक्टर-37 में ही बने शहीद के समृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की व सेक्टर-37 स्थित विद्या स्कूल के 200 निर्धन बच्चों को खाना वा फल वितरित किया गया। इस मौके पर शशि कांत एंक्लेव के वेनिश राय, डॉ.माथुर, मंजू राय ,वीके शर्मा, प्रवीण चंदोला, राजेश रस्तोगी, जनरल शर्मा, जनरल नितिन कोहली, श्रीमती निकिता वा अन्य वार्ड के निवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शाम को शहीद की याद में लगाए गए पेड़ों को पानी देकर सिंचित किया गया।