मेट्रो ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं चलेगी फास्ट ट्रेन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:10 PM
Noida News : प्रतिदिन मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो रेल की अब फास्ट ट्रेन मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा मेट्रो रूट पर फास्ट मेट्रो ट्रेन का आवागमन तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है। पहले चरण में एक्वा मेट्रो रूट पर फास्ट ट्रेन का आवागमन टेस्टिंग के नाम पर रोका गया है।
एक्वा मेट्रो रूट पर बंद हुई फास्ट ट्रेन
आपको बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन अब पीक आवर्स के दौरान फास्ट ट्रेन सभी स्टेशनों पर ठहरेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) द्वारा अभी फास्ट ट्रेन बंद करके ट्रॉयल किया जा रहा है। इस बाबत एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा बाधवान ने बताया कि अभी तक नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा मेट्रो ट्रेन के इस रूट पर नोएडा के सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146 तथा सेक्टर-147 के मेट्रो स्टेशन पर पीक आवर्स के दौरान फास्ट ट्रेन नहीं रुकती थी। इसका प्रमुख कारण इन स्टेशनों पर सवारियों का काम होना बताया गया था। इसके लिए एनएमआरसी प्रबंधन ने सुबह 8 से 11.00 तथा शाम को 5.00 से 8.00 बजे तक यानी पीक आवर्स पर सभी स्टेशनों पर ट्रेन ना रोकने का निर्णय लिया था। अभी तक यही व्यवस्था चल रही थी। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स में टे्रन सभी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस बाबत एनएमआरसी द्वारा सभी स्टेशनों तथा टे्रन के अंदर अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है इस खबर से यात्रियों में काफी खुशी है।
Noida News