Big Breaking: नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक टली, दोपहर बाद होनी थी शुरू
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
Noida News। सेक्टर-6 स्थित बोर्ड रूम में आज दोपहर 1.00 बजे होने वाली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते टल गई है। बोर्ड बैठक की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता करने के लिए आईडीसी तथा नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह को दोपहर 1.00 बजे पहुंचना था लेकिन वे किसी कारण व्यस्तता के चलते नोएडा नहीं आ पाए। इसलिए आज फिलहाल बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
आज की बोर्ड बैठक में विकास, अनुरक्षण, आवंटन और अंश धारिता और अन्य मदों से संबंधित 4 दर्जन से अधिक एजेंडे पेश होने थे। ये बोर्ड बैठक मार्च में हो जानी चाहिए थी लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो सकी।