नोएडा में युवक को थार से कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:31 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:31 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-53 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक को पहले पीटा गया और फिर उस पर जानबूझकर थार कार चढ़ाने की कोशिश की गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क से उछलकर सीधे नाले में जा गिरा।
नोएडा के इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थार कार की टक्कर और युवक की चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है। युवक लहूलुहान हालत में नाले में गिरा पड़ा नजर आ रहा है। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/06/R9w1vQkOi0Dd0WW.mp4"][/video]
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-53 की है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस मामले में नोएडा पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के मध्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष पूर्व से परिचित है। थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।