डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने सड़क पर उतरे एआरटीओ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:49 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:49 AM
Noida News : आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, आज नोएडा में अपनी प्रवर्तन टीमों के साथ खुद सड़क पर उतरे। अनधिकृत बसों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के दृष्टिगत आज उन्होंने नोएडा के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल तक कॉम्बिंग की और मानक के अनुरूप न चलने वाली बसों की चेकिंग कराई।
आरटीओ के डी सिंह ने बताया कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम आए हैं, और एक्सप्रेस वे पर नोएडा से चढऩे वाली अनधिकृत तथा बॉडी कोड का उल्लंघन कर रही बसों का संचालन अत्यंत न्यून हुआ है। बॉडी कोड का उल्लंघन कर रही दो बसों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है और इस अभियान में अब तक 70 से भी अधिक बसों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।