नोएडा के सेक्टर-49 में होटल स्टाफ से गाली गलौज, मुकदमा दर्ज
Noida Crime News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:00 PM
Noida News : थाना सेक्टर-49 में एक होटल मालिक ने लॉन्ड्री संचालक के खिलाफ स्टाफ से बदतमीजी गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-49 निवासी अनिल बाबर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका दादरी रोड पर रीजेंटा सेंट्रल के नाम से होटल है। उनके होटल में हाइजीनिक लॉन्ड्री के द्वारा कपड़े धोने का कार्य किया जाता है। हाइजीनिक लॉन्ड्री का सारा कार्य अमित की देखरेख में होता है।
होटल के स्टाफ के साथ बदतमीजी
अनिल बाबर के मुताबिक 16 जुलाई को अमित व्यास का साथी कुलदीप चौहान देर रात्रि उनके होटल पर आए और बकाया को लेकर होटल के स्टाफ के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कुलदीप चौहान ने उन्हें कॉल कर बिलों के भुगतान को लेकर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज की।
आरोपी पर मुकदमा दर्ज
उन्होंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो कुलदीप चौहान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।