नोएडा में बिना लाइसेंस के सड़कों पर सरपट दौड़ा रहा था वाहन, युवक को कुचला
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:58 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:58 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सड़क हादसे की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनार मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा में तेज गति में आ रही बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर वो बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ये मामला नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के रजापुर फाटक के पास का बताया जा रहा है। जहां तेज गति में आ रही बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है। वहीं जांच के दौरान पता चला कि चालक के पास बस चलाने के लिए लाइसेंस ही नहीं था।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि मूल रूप से जनपद कौशांबी निवासी विनोद कुमार शर्मा छपरौला गांव में किराए पर रह रहा था। वह अपने घर से सुबह के समय साइकिल द्वारा रजापुर फाटक के पास डी के ट्रेडर्स में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान राज कंपाउंड के सामने तेज गति में आ रही बस ने विनोद कुमार की साइकिल में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में विनोद कुमार शर्मा को पास के लिए आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
आरोपी बिना लाइसेंस के दौड़ा रहा था बस
विनोद कुमार के 3 साल तथा 6 महिने की बेटी है। विनोद कुमार अकेला ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने जब बस चालक से पूछताछ की तो पता चला कि वह बिना लाइसेंस के ही बस को दौड़ा रहा था। इस संबंध में मृतक विनोद कुमार के चचेरे भाई कमलेश प्रसाद शर्मा ने थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।