नोएडा में चुपके से कंपनी में डाका डाल रहा था बदमाश, गार्ड ने की खातिरदारी
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:13 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:13 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में चोर को डाका डालना काफी भारी पड़ गया है। दरअसल बदमाश कीमती सामान चुराकर मौके से फरार होने की कोशिश में था लेकिन पीछे से सिक्योरिटी गार्ड ने उसे धर दबोचा और उसे सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के कंपनी का बताया जा रहा है। जहां स्टोर से केबल चोरी कर रहे चोर को सिक्योरिटी गार्ड्स ने मौके पर ही दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हीरा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर-58 में स्थित यूनिरेल स्टोर इंटरसेप्टर मैप प्रोजेक्ट कंपनी में उसके सुरक्षा गार्ड लगे हुए हैं। 10 अगस्त की सुबह वह कंपनी में गार्डों की चेकिंग करने के लिए आया था। इस दौरान उसे कंपनी के स्टोर से एक व्यक्ति केबल निकालता हुआ दिखाई दिया। उसने जब पूछताछ के लिए उक्त व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भाग निकला।
सिक्योरिटी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
कंपनी की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से उक्त व्यक्ति को चोरी के केबल के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उदयवीर पुत्र दीवान सिंह निवासी राजस्थान बताया। पकड़ा गया आरोपी हाल में खोड़ा कॉलोनी में रह रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन सुपरवाइजर का काम करता है।
मजबूरी में डाला डाका Noida News
पिछले काफी दिनों से वह नौकरी पर नहीं जा रहा था। पैसों की जरूरत होने के कारण उसने केबल चोरी करने का प्रयास किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर की शिकायत पर पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।