नोएडा में फॉर्च्यूनर से रईसजादे ने की स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:52 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:52 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रईसजादों की स्टंटबाजी बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़कों पर रईसजादे अपनी कार से स्टंट मारते फिरते है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रईसजादा अपनी फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार से नोएडा की सड़को पर स्टंटबाजी करता फिर रहा है।
Noida News
नोएडा पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रईसजादे सड़क पर किस तरह स्टंट कर रहे हैं। एक वीडियो में गाड़ी के पीछे ट्रैफिक कर्मी को भी दौड़ा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।
[video width="320" height="516" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/pKxjVi0lC7eHinBw.mp4"][/video]
क्या है पूरी कहानी?
मिली जानकारी के मुातबिक, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फॉर्च्यूनर (Fortuner) से नोएडा की सड़क पर स्टंट किया जा रहा है।
वहीं वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालक से कुछ कहता दिख रहा है। इतने में कार ड्राइवर अचानक भीड़ में गाड़ी आगे बढ़ाने लगता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी गाड़ी के पीछे भागने को मजबूर होना पड़ता है। हालांकि तब तक गाड़ी तेजी से आगे चली जाती है।
पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में फॉर्च्यूनर चालक तेज रफ्तार में कार को सड़को पर लहराते हुए देखा जा सकता है। जब वीडियो सामने आए तो पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कार का 42500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस गाड़ी के ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है की स्टंटबाजी के कई सारे वीडियो एक इंस्टाग्राम आईडी से रील बनाकर डाले गए हैं। फिलहाल इस मामले में नोएडा पुलिस गाड़ी और चालक की तलाश कर रही है। Noida News