नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:51 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:51 PM
Noida News : नोएडा से सड़क हादसे का एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के मिंडा कंपनी के पास तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
कार चालक मौके से फरार
भनोता गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा सचिन अपने दोस्त शिवम के साथ बाइक से जा रहा था। मिंडा कंपनी के पास तेज रफ्तार में आ रही कार के चालक ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल सचिन व शिवम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय सचिन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल शिवम की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
आरोपी की तलाश जारी Noida News
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।