नोएडा की इस सोसाइटी के 24वीं मंजिल से गिरा घरेलू सहायक, हुई दर्दनाक मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:13 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक सोसाइटी की 24वीं मंजिल से एक घरेलू सहायक की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस पूरी घटना से पूरी सोसाइटी में हाहाकार मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मामला नोएडा के सेक्टर-79 के गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी की बताई जा रही है। जहां 24वी मंजिल के फ्लैट से गिरकर एक घरेलू सहायक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजय उर्फ भारत रत्न के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी पत्नी एक साथ फ्लैट में रहते थे और बतौर घरेलू सहायक और सहायिका अपनी सेवाएं दे रहे थे।
घटना के दौरान मौजूद थी पत्नी
कहा जा रह है कि जिस समय यह घटना हुई उस वक्त फ्लैट का मालिक बाहर था। जबकि फ्लैट पर उसकी पत्नी मौजूद थी। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक, अचानक से जमीन पर किसी के गिरने की आवाज आई। जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। वहीं सेक्टर-113 थाने की पुलिस की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आए दिन मृतक की पत्नी के साथ उसका झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते ये आशंका जताई जा रही है घरेलू कलह के कारण युवक ने ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में सोसाइटी के कुछ लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।