नोएडा की सड़कों पर भारत की जीत का जश्न मनाने उतरा युवाओं का झुंड, हुआ बड़ा हादसा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:36 PM
Noida News : भारत के वर्ल्ड कप जीतने (T20 World Cup) के बाद हर तरफ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सांस अटका देने वाली मैच की जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। नोएडा-एनसीआर में लोग सड़कों पर उतरकर जीत का गवाह बन रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर खूब आतिशबाजी कर रहे हैं जिसके कारण आसमान रंग-बिरंगा नजर आने लगा है लेकिन इसी बीच नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। सेक्टर-52 टी-पॉइंट पर शराब के नशे में धुत जीत का जश्न मनाने वाले रहीसजादों ने आइसक्रीम वेंडर को रौंद डाला। जिसमें आइसक्रीम बेचने वाला बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक 29 जून की रात को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने के बाद करीब डेढ़ बजे कुछ युवक जश्न मनाते हुए गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत होशियारपुर रेड लाइट के पास एक आईसक्रीम वेंडर गोलू कुमार पुत्र मनोज राय को टक्कर मार दी। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और नोएडा के मोरना में रहता है। गाड़ी को होशियारपुर थाना सेक्टर-49 का रहने वाला विशाल यादव चला रहा था।
गाड़ी चालक पुलिस की हिरासत में Noida News
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बता दें थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।