नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया बड़ा कमाल एक ही दिन में काटे 7000 चालान
7000 vehicle challans in a single day
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:34 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:34 PM
7000 vehicle challans in a single day: नोएडा कमिश्नरी की पुलिस आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा काम करती है। इसी कड़ी में नोएडा कमिश्नरी पुलिस की ट्रैफिक क्वीन ने बड़ा कमाल किया है नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में 7000 से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं। सबसे ज्यादा चलन बिना हेलमेट पहना दो पहिया वाहन चलाने वालों के काटे गए हैं।
चलाया विशेष अभियान
नोएडा पुलिस कमिश्नरी मेेंटेनाथ डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार को नोएडा पुलिस कमिश्नरी (गौतमबुद्ध नगर) के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया यह अभियान नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में 18 वर्ष से कम उम्र के वाहन चलाने वालों की धर पकड़ के लिए चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा शहर के अट्टा पीर चौक नोएडा के सेक्टर 62 सेक्टर 39 सेक्टर 125 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक सूरजपुर गोल चक्कर तथा ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर वाहनों तथा वाहन चालकों की चेकिंग की गई इस दौरान पूरे नोएडा कमिश्नरी क्षेत्र (गौतमबुद्ध नगर) में 7004 वाहनों के चालान काटे गए।
इन वाहन चालकों का कटा चालान
नोएडा की डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 4460 चालान काटे गए सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 216 चालान नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में काटे गए इसी प्रकार नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तीन सवारी बैठाने पर 88 चालान, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 48 चालान, नो पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी करने पर 736 चालान, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर 353 चालान, ध्वनि प्रदूषण के आरोप में 58 चालान, वायु प्रदूषण के आरोप में 77 चालान, गलत ढंग की नंबर प्लेट लगाने पर 197 चालान, रेड लाइट का पालन न करने पर 234 चालन, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 89 चालान काटे गए इस प्रकार नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 7000 से अधिक चालान काटकर नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है नोएडा की डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का मत है की सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं सड़क पर गलती करने वाले वाहन चालकों के कारण ही होती है।