महर्षि विवि. के 7 छात्र गिरफ्तार, कॉलेज हॉस्टल में की थी मारपीट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:20 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा के सेक्टर-110 में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और रैगिंग में शामिल 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है। एक महीने पुराने इस मामले को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर दबा दिया था।
Noida News :
सोशल मीडिया पर घटना का करीब दो मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक अन्य छात्र के कमरे में घुसते हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सीनियर छात्रों द्वारा वीडियो में गाली गलौज भी की जा रही है। कमरे के अंदर और बाहर करीब 40 छात्र जमा हैं। कुशीनगर के आदर्श त्रिपाठी ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन की थी। लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई, हालाँकि विश्वविद्यालय प्रबंधन आरोपी छात्रों पर कार्रवाही करने की बात कही है और छात्रों को निलंबित किया गया। लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नही दी।
Noida News :
थाना सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त या विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की शिकायत अभी तक लिखित तौर पर थाने में नहीं दी है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल 7 आरोपी छात्र हर्ष वर्धन शर्मा, अर्चित तिवारी, विशाल मिश्रा, दीपांशु वर्मा, पियूष कुमार, विक्रम कुमार और सुमित यादव को गिरफ्तार कर कार्रवाही की जा रही है।