कार पार्किंग को लेकर घर में घुसकर हमला, 7 के खिलाफ मुकदमा
Noida News
noida news
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:53 PM
noida news
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:53 PM
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने लाठी डंडों व लोहे के सरियों से वार कर पड़ोसियों को घायल कर दिया। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली क्रांति गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 जून की रात्रि को गाड़ी खड़ी करने को लेकर पप्पू यादव ने वाद-विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने जब गाड़ी खड़ी करने के लिए मना किया तो पप्पू यादव, नरेंद्र यादव, लालू यादव, देवेंद्र यादव 13 अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उसके पति एवं परिजनों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।
परिजन ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों व सरिया से उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News