नोएडा में अवैध निर्माण पर भड़के CEO, सुधार कार्यों के लिए दिए निर्देश
Noida News
Noida
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:30 PM
Noida
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:30 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. लोकेश एम ने वर्क सर्किल-10 में कराए जा रहे जन स्वास्थ्य एवं उद्यान विभागा से संबंधित कार्यों के निरीक्षण के दौरान ग्राम कोंडली और बंदौली में खाली भूखंडों पर अवैध रूप से मार्किट और चारदीवारी बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाली जमीन पर बनाए गए अवैध मार्किट को हटाकर नोएडा प्राधिकरण का बोर्ड लगाया जाए।
नोएडा प्राधिकरण ने दिए निर्देश
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह, परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य द्वितीय आर.के. शर्मा के साथ वर्क सर्किल-10 का दौरा किया। इस दौरान सीईओ ने सेक्टर-124 में पजल पार्किंग एवं व्यवसायिक गतिविधियों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एमिटी यूनिवसिर्टी एवं एक्सप्रेसवे के बीच ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाने तथा एमिटी यूनिवर्सिटी के पास फुटपाथ को ठीक करने, सडक़ के किनारे लगी टाइलों को ठीक करने तथा गोल चक्कर चौराहे के सौन्दर्यीकरण के निर्देश दिए।
एक्सप्रेसवे की सफाई
सीईओ ने एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-44 व 125 के कीच सेंट्रल वर्ज की दीवारों की उचित सफाई तथा ग्रेनाईट स्टोन की पॉलिश कराने के भी निर्देश दिए। सीईओ ने एक्सप्रेसवे पर चरखा टी प्वाइंट के चारों तरफ गिरे हुए स्टोन पिलर को ठीक करने को कहा। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर लगे पेड़ों की ट्रमिंग, सेक्टर-157 के पास टीसीएस कंपनी के साथ औद्योगिक सेक्टर में प्रवेश करने वाले मार्ग को ठीक करने के निर्देश भी दिए। सीईओ ने ग्राम कोंडली के समीप मुख्य मार्गों एवं खाली भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मार्किट को हटाने के लिए भी अधिकारियों को कहा। इसके साथ ही ग्राम बंदौली के मुख्य मार्ग के साथ खाली पड़े भूखंड पर अतिक्रमण कर चारदीवारी के निर्माण पर नाराजगी जताई और उसे हटाने के निर्देश दिए। सीईओ ने एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर-153 व 154 के पास पानी भरा हुआ पाया। उन्होंने मुख्य नाले का मिलान हिंडन नदी से मिलाप का प्रस्ताव 7 दिन में करने के निर्देश दिए। Noida News