‘यादव रहेगा’ ने मचा दी है धूम, हो रही है खूब चर्चा
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:06 PM
Yadav Samaj : यादव समाज भारत का एक प्रमुख समाज है। यादव समाज का इतिहास बहुत पुराना इतिहास है। अधिकतर इतिहासकार यादव समाज को भगवान श्रीकृष्ण के कुल से जुड़ा हुआ मानते हैं। इतिहासकारों का मत है कि यादव समाज का मूल गोत्र यदुवंशी है। यादव समाज वाला यदुवंशी गोत्र ही भगवान श्रीकृष्ण का गोत्र था। हाल ही में यादव समाज के ऊपर लिखी गई एक कविता- यादव रहेगा सामने आई है। इस कविता ‘यादव रहेगा’ ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रखी है।
यादव रहेगा की सोशल मीडिया पर मच गई धूम Yadav Samaj
‘यादव रहेगा’ शीर्षक से कविता अश्विनी यादव ने लिखी है। सोशल मीडिया X पर इस कविता को जैकी यादव (Ashwani Yadav) ने पोस्ट किया है। थोड़े से समय में ही जैकी यादव की पोस्ट ‘यादव रहेगा’ पर लाखों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ‘यादव रहेगा’ कविता हम आपको नीचे ज्यों की त्यों पढ़वा रहे हैं।
‘यादव रहेगा’
तुम लाख मिटाना चाहोगे पर यादव रह जायेगा
गोली-बंदूक चलाओगे पर यादव रह जायेगा
एक नहीं दो चार हज़ारों हम जैसों को मार दिए
फिर भी पार न पाओगे पर यादव रह जायेगा
ज़ुल्म तुम्हारा हर दिन बढ़ता देख रहे हैं आँखों से
तुम आह नहीं सह पाओगे पर यादव रह जायेगा
ख़ून हमारा पानी समझे मिट्टी समझे हो हमको
कैसे अपना कहलाओगे? पर यादव रह जायेगा
हर इक लाठी हर इक मैय्यत याद रखेंगें हम सब भी
तुम भी वापस में पाओगे पर यादव रह जायेगा Yadav Samaj
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।