जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज,100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
jammu kashmir News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:47 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:47 PM
jammu kashmir News : जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फरवरी को जम्मू में 'चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। चिनाब रेल ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है ।
शुरुआत से पुल पड़ोसी देश की आँखो मे चुभ रहा हैं:
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और इस दौरान वे दुनिया के सबसे ऊँचे रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। लोक सभा चुनाव से पहलें प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मोदी सरकार की जम्मू-कश्मीर को इस पुल से एक अलग पहचान देने की कोशिश है । पुल बनने की शुरुआत से ही यह पड़ोसी देश की आंखो मे चुभ रहा है ।
पुल की खासियत क्या हैं:
1.3 किलोमीटर लंबाई वाले इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बना है । यह पुल है केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत चिनाब नदी पर बना हुआ हैं । यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। चेनाब नदी पर स्टील से बना आर्क के आकार का यह ब्रिज कश्मीर वैली को बाकी देश के साथ जोड़ेगा। यह कटरा से लेकर बनिहाल तक 111 किलोमीटर लंबाई वाले स्ट्रेच में एक महत्वपूर्ण लिंक का निर्माण करता है। 785 मीटर हिस्सा चिनाब वैली पर बना हुआ है । इस पुल मे कुल मिलाकर 18 खंभे कुल हैं । इस ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन। इस पुल को बनाने मे 27000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई हैं ।
ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
jammu kashmir Newsभूकंप रोधी और ब्लास्ट प्रूफ भी हैं यह पुल:
वैसे तो इस ब्रिज का क्षेत्र भूकंप के जोन चार में आता है, लेकिन इसे भूकंप क्षेत्र पांच के लिए डिजाइन किया गया। जिसकी वजह से यह भूकंप रोधी भी बताया जा रहा हैं । रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता वाले भूकंप को भी ये ब्रिज आसानी से झेल सकता हैं । साथ ही ब्लास्ट से सुरक्षा के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से मदद ली गई है।
उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण :
जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल 120 सालों तक यातायात को आसान बनाएगा। इसके जरिए रेलवे मार्ग से पहली बार कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ा जाएगा। एक कर्व के रूप में यह ब्रिज उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग का उदाहरण है।इस पुल से सेना के जवानो को आने जाने मे आसानी होगी।jammu kashmir News