दुनिया के सबसे खुशहाल देश मे फिनलैंड लगातार 7 वीं बार सबसे खुशहाल देश, जाने भारत और पकिस्तान की रैंकिंग
World Happiness Day
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:53 AM
World Happiness Day : वर्ल्ड है पिनेस रिपोर्ट के अनुसार फिनलैंड लगातार सातवी बार विश्व सबसे खुशहाल देश बना है । वही नॉर्डिक देश ने 10 सबसे खुशहाल देश मे अपना स्थान बनाये रखा है। 2020 में तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से मानवीय तबाही से त्रस्त अफगानिस्तान, सर्वेक्षण में शामिल 143 देशों में सबसे नीचे रहा।
संयुक्त राष्ट्र के सर्वे के मुताबिक
संयुक्त राष्ट्र के एक सर्वे के अनुसार वर्ल्ड हैपिनेस मे भारत 143 दशों मे 126 स्थान पर है ।वही फिनलैंड ने लगातार सातवी बार दुनिया के आब्से खुशहाल देश मे अपनी जगह बनाएं हुए हैं ।फिनलैंड के बाद इस सूची में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नाम है।रिपोर्ट के मुताबिक सबसे खुशहाल देशों में अब दुनिया का कोई भी सबसे बड़ा देश शामिल नहीं है।2006-10 के बाद से खुशी में सबसे तेज गिरावट अफगानिस्तान, लेबनान और जॉर्डन में देखी गई।वही दूसरी तरफ पूर्वी यूरोपीय देशों सर्बिया, बुल्गारिया और लातविया में सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई।वहीं, तालिबान की नेतृत्व वाला अफ़ग़ानिस्तान दुनिया के 'सबसे नाखुश' देश के रूप में रैंकिंग में सबसे नीचले पायदान पर बना बना हुआ है।
World Happiness Day
खुशहाल देश का मतलब
फिनलैंड के प्रति व्यक्ति की खुशी का आधार उनका प्रकृति के साथ जुड़ाव ,इसके साथ हेल्दी वर्क स्टाइल और लाईफ स्टाइल उनकी खुशहाली के प्रमुख कारण है ।फिनलैंड के लोगो मानना है कि अर्थिक प्रगती के अलावा भी खुशी के कई कारण होते हैं ।व्यक्तियों के जीवन संतुष्टि के स्व-मूल्यांकन मूल्यांकन के साथ-साथ प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन , स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार पर अंकुश ,अच्छी शिक्षा एक खुशहाल जीवन के लिये योगदान करते हैं ।
अमेरिका इस सूची मे पिछड़ा तो वही पकिस्तान भारत से ज्यादा खुश
एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पहली बार शीर्ष के 20 देशों की सूची से बाहर हो गया है ।इसके अलावा जर्मनी भी पिछड़ गया हैं ।ये दोनो ही देश सूची मे निचले स्थान पर आ गये हैं । अमेरिका पिछ्ले साल 16 वें स्थान पर था और ब्रिटेन 20 वें स्थान पर मौजूद हैं ।कोस्टा रिका और कुवैत ने 12वीं और 13वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष 20 में अपनी जगह बनाई है।जबकि इस लिस्ट में पाकिस्तान 108वें पायदान पर है।यानी की पाकिस्तान भारत से ज्यादा खुशहाल हैं ।नेपाल और म्यांमार ने अपनी स्थिति मे सुधार किया है । World Happiness Day