वैक्सीन सर्टिफिकेट से क्यों हटाई गई प्रधानमंत्री की फोटो? टेक्निकल गड़बड़ी या वजह कुछ और
Covid Vaccine Certificate
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 01:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 01:45 PM
Covid Vaccine Certificate: कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बाद अब कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ सामने आई है। जिसे सुनकर आप परेशान हो सकते है। दरअसल कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की खबरें जैसे ही पूरे दुनिया में वायरल हुई, लोगों के अंदर एक डर बैठ गया। अब वहीं कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर गायब होना भी सच में हैरान करने वाला मामला है।
Covid Vaccine Certificate
आपको बता दें कि वैक्सीन के सर्टिफिकेट से PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा ली गई है। वहीं कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की जांच की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर है। दऱअसल कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीनेशन करवाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट जारी किए गए थे, जिस पर नीचे की ओर पीएम मोदी की तस्वीर लगी होती थी। तस्वीर में 'Together, India will defeat COVID-19' कैप्शन होता था। हालांकि, अब कैप्शन तो मौजूद है, लेकिन पीएम मोदी फोटो गायब है।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि संदीप मनुधाने नाम के एक एक्स यूजर ने इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट किया कि कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम की फोटो को हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, "मोदी जी अब कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आ रहे हैं। इसे चेक करने के लिए अभी वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, उनकी तस्वीर इस पर से गायब हो चुकी है।" अब ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड सर्टिफिकेट पर से क्यों हटाया गया है।
क्यों सर्टिफिकेट से हटी पीएम मोदी की तस्वीर?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर सिर्फ इसलिए हटाई गई है, क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है, तस्वीर इस पर से गायब हो चुकी है।" अब ऐसे में सवाल उठाता है कि आखिर पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड सर्टिफिकेट पर से क्यों हटाया गया है।
https://twitter.com/sandeep_PT/status/1785614681463288023
पहले भी सर्टिफिकेट से हटी पीएम मोदी की तस्वीर
आपको बताते चले कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटाई गई हो। साल 2022 में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री की तस्वीर सर्टिफिकेट से हटा दी गई थी। चुनाव आयोगी की तरफ से ऐसा करने का निर्देश दिया गया था। पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर चर्चा ऐसे समय पर हो रही है, जब कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर विवाद चल रहा है। Covid Vaccine Certificate