वाट्सऐप के चक्कर में बुरा फंसा शख्स, गंवा दिए करोड़ों, आप ना करें ये गलती
WhatsApp Fraud
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:43 AM
WhatsApp Fraud : आजकल WhatsApp का इस्तेमाल हर कोई करता है, WhatsApp से लोग एक दूसरे से आसानी से कनेक्ट हो जाते है। लेकिन कई बार WhatsApp का ज्यादा इस्तेमाल करना आपको भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही दिल्ली में रहने वाला एक शख्स के साथ हुआ, उसे WhatsApp चलाना भारी पड़ गया, साथ ही उसने 1 करोड़ तक गंवा दिए। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा
शख्स ने गंवाए 1 करोड़ रुपये
दरअसल WhatsApp के जारिए साइबर फ्रॉड का नया मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने बैठ-बैठे 1 करोड़ रुपये गंवा दिए। बता दें कि इस साइबर फ्रॉड की शुरुआत एक WhatsApp ग्रुप से हुई। ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है।
WhatsApp Group में जोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे एक WhatsApp Group में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में दावा किया गया था कि वह एक ऑफलाइन इनवेस्टमेंट रिसर्च ग्रुप है। शुरुआती दिनों में इस ग्रुप में 150 लोग थे। इस ग्रुप में स्टॉक मार्केट और शेयर मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी शेयर की गई।
WhatsApp Fraud
विक्टिम का पहले जीता भरोसा, उसके बाद लूटा
पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि विक्टिम का भारोसा जीतने के बाद, उसे शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट के कुछ इनवेस्टमेंट के टिप्स दिया गया था। इसके बाद विक्टिम ने हाई रिटर्न के लालच में कुछ इनवेस्टमेंट कर भी दिया।
पहले 50 हजार रुपये किए इनवेस्ट
खबर की मानें तो जनवरी में विक्टिम ने शुरुआत 50 हजार रुपये से की थी, लेकिन आरोपी ने उसे और ज्यादा रुपये लगाने के लिए कहा। एक बार आरोपी के जाल में फंसकर विक्टिम ने एक बड़ा अमाउंट इनवेस्टमेंट कर दिया, उसके बाद वे रुपये निकालने बहुत ही दिक्कत हो गई। क्योंकि रुपये निकालने के समय स्कैमर्स विक्टिम से और ज्यादा रुपयों की मांग कर रहा था। इसके बाद विक्टिम ने टोटल 1.13 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट कर दी है, जिसके बाद ही उसे पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहा है। इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई और केस दर्ज कराया।
55 दिनों तक चला साइबर ठगी का खेल
पुलिस ने जांच में पाया कि विक्टिम लगातार इनवेस्टमेंट करता रहा और यह खेल करीब 55 दिनों तक चला। पुलिस ने बताया कि सभी ट्रांजैक्शन ऑनलाइन की गई है। विक्टिम को एक फेक वेबपेज पर फेक प्रोफिट दिखाया जाता है, जहां इनवेस्टमेंट का प्रोफिट करीब 7.4 करोड़ रुपये तक का दिखाया जा रहा था। WhatsApp Fraud
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।