व्हाट्सएप पर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने पर 22 करोड़ अकाउंट बैन, रहे सावधान
WhatsApp New Features
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
WhatsApp Alert : अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाए। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की सिर्फ तीन ही महीनों में व्हाट्सएप ने भारत के 22 करोड़ से भी ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। व्हाट्सएप की ओर से की गई ये कार्रवाई उनकी पॉलिसी का उल्लंघन करने के बाद की गई है। इस दौरान पिछले साल के मुकाबले इन आंकड़ों में दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई है। इस बात का इशारा साइबर स्कैम के बढ़ते मामले की ओर भी कर रहा है।
अश्लील और धमकी भरे मैसज के चलते हुए बैन
हाल ही में आई व्हाट्सएप की मासिक रिपोर्ट के अनुसार इन भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) और नियम 3ए(7) के तहत की गई थी। जिसमें ये सारे अकाउंट दौषी पाई गए। जिसके बाद WhatsApp ने इन अकाउंट्स को बैन किया है। बताया गया कि बैन किए गए सभी अकाउंट्स स्पैमिंग और अन्य गलत कामों में शामिल थे। इन अकाउंट्स से स्पैम वाले मैसेज भेजे गए थे। इसके अलावा कई अकाउंट्स लोगों को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने के चलते भी बैन हुए हैं। आपको बता दें कि भारत में व्हाट्सएप को करीब 53 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से 22 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है।
कैसे रखें अपने व्हाट्सएप अकाउंट सुरक्षित?
किसी भी तरह के संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें।
किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने पहले दो बार जरूर सोचें और विचार करें। उसके बाद ही फॉरवर्ड करें।
टेलीमार्केटिंग और एफलिएट मार्केटिंग के लिए बल्क में मैसेज ना करें। अगर आपका यही काम है तो बिजनेस अकाउंट से मैसेज करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।