चलती-फिरती शराब दुकान बनकर घूम रहा था शख्स, चढ़ा पुलिस के हत्थे
Viral Video
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
Viral Video : उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की शख्स के पास से एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरी 48 बोतलें निकली, जो उसने अपनी शर्ट में छुपा रखी थी। इतना ही नहीं कुछ बोतलें तो शख्स ने अपनी पैंट में छुपाई हुई थीं। पुलिस ने जब उसे पकड़ा और उसकी तलाशी लेने लगी तो उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि इस शख्स खुद को चलती-फिरती शराब की दुकान बना रखा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video
शर्ट में छुपाकर ले जा रहा था शराब
आपको बता दें कि उत्तराखंड स्थित हरिद्वार तीर्थ नगरी है और यहां पर शराब और मांस की बिक्री नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित है। यही कारण है कि यहां पर लोग बड़े पैमाने पर धन अर्जित करने के लिए शराब की तस्करी कर चोरी-छुपे बिक्री करते हैं। इस बीच शराब की तस्करी करने और बिक्री करने को लेकर एक चौंकने वाला मामला सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स खुद ही शराब की चलती-फिरती दुकान बन गया। दरअसल इस शख्स ने अपनी शर्ट में ही शराब की बोतलें (क्वार्टर) छिपा रखी थीं। शर्ट और पैंट के अंदर उसने करीब 48 क्वार्टर छुपाए हुए थे। किसी को शक ना हो इसके लिए कमर में बेल्ट बांध रखी थी। ऐसे में उसकी बोतलें गिरने से बच गई थी। उसके पास से देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब बरामद हुई।
[video width="580" height="690" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/28.06.2024_17.09.13_REC.mp4"][/video]
लोगों को घूम-घूम कर शराब बेचता था
शख्स पर आरोप है कि वह हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र खासकर हर की पैड़ी आदि में घूम-घूम कर लोगों को शराब बेचता था। फिलहाल, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने वाले पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। इस दौरान उनकी कमेंट्री सुनने लायक थी। मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि क्योंकि यह इस क्षेत्र में शराब बैन है, इसलिए यहां पर अलग-अलग तरीके से लोग शराब की बिक्री की कोशिश करता था। बार-बार पुलिस के द्वारा इनको पकड़ा भी जाता रहा है। Viral Video