बारिश ने बिगाड़ा गृहिणी की रसोई का बजट, सब्जियों के दाम में लगी आग
Vegetable price Hike
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:08 PM
Vegetable price Hike : दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी। लोगों को बारिश के कारण गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन टमाटर, प्याज व आलू जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिसके कारण आम जनता की जेब ढीली होने लगी है। पिछले 15 दिनों से आलू, टमाटर का भाव थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार में दोगुना बढ़ गया है। जल्द ही आम आदमी की थाली से यह सब्जियां गायब होने वाली है।
लोगों की थाली से गायब होंगी ये सब्जियां
आपको बता दें कि बढ़ती सब्जियों की कीमत ने हर गृहिणी के रसोई बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। फुटकर बाजार में टमाटर 40 से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। वहीं, 30 रुपये किलो बिकने वाले प्याज का भाव 50 रुपये के पार चला गया है। खबरों के मुताबिक दुबग्गा, जानकीपुरम और राजाजीपुरम सब्जी मंडी में सब्जियों की कीमतों में यह बढ़ोतरी मौसम की मार और कम आवक के कारण हुई है। वहीं, आलू-प्याज के दाम थोक मंडी में काफी कम होने के बावजूद फुटकर बाजारों में काफी ज्यादा हैं। थोक मंडियों में हरी व अन्य सब्जियों की कीमतों में 50 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
Vegetable price Hike
मांग और आपूर्ति में भारी अंतर
वहीं मंडी के आढ़तियों और बाजार के जानकारों का इस बारे में कहना है कि जून की तपिश भरी लू और अब बारिश के कारण हरी सब्जियों के खराब होने से कमाई कम हुई है। डिमांड और सप्लाई में अंतर से कीमतों में ये बढ़ोतरी आई है।
हल्दी का भी दाम बढ़ा
अगर वहीं सब्जियों के भाव बढ़े है तो इधर, किराना बाजार में भी हल्दी की कीमतें दोगुनी हो गई है। पिछले 15 दिन पहले 100 रुपये किलो बिकने वाली हल्दी शुक्रवार से 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। हालांकि, अरहर और चने के दाल की कीमतों में मामूली गिरावट के कारण लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। Vegetable price Hike