देवभूमि की खूबसूरती पर लगी किसकी नजर? लोगों ने जताई चिंता
Uttarakhand
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:36 PM
Uttarakhand : भारी गर्मी की शुरूआत हो चुकी है जिसके चलते कई इलाकों से आग की घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसे में लगातार देवभूमि (उत्तराखंड) के अलग-अलग इलाकों के जंगलों में तेजी से आग की घटनाएं बढ़ने लगी है। इसी बीच तेजी से अल्मोड़ा नगर के पातालदेवी के पास लगी आग जंगलों से आबादी की तरफ बढ़ना शुरू हो गई है।
Uttarakhand
गर्मी की शुरूआत होते ही उत्तराखंड (Uttarakhand) के जंगलों में लगी आग का दायरा बढ़ने लगा है। जंगल की आग ने चारों तरफ से नैनीताल (Nainital) को घेर लिया है, जिसके कारण आस-पास के लोग धुएं से बेहाल हो गए हैं। आग की लपटें जंगल से आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही है। हालांकि फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। अगर धू-धूकर जंगलों को तेजी से जला रही आग की लपटों पर समय रहते काबू ना पाया गया होता तो कई सरकारी संस्थान और लोगों के आवास को भारी नुकसान पहुंच सकता था। पुलिस ने उत्तराखंड के पौड़ी इलाके में लगी आग को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।
पौड़ी के जंगलों में पाया गया काबू
पुलिस ने उत्तराखंड के इलाके में लगी आग पर काबू पाते हुए ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड में पौड़ी पुलिस ने पौड़ी के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
कई जंगल जलकर हुए खाक
तेजी के बढ़ लग रही आग की घटनाओं के चलते कई जंगल जलकर खाक हो गए हैं। इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं से गढ़वाल तक के जंगल में आग ने अपना बसेरा डाल रखा है। बता दें एक महीने में करीब 600 से ज्यादा फॉरेस्ट फायर (Forest Fire) की घटना सामने आई है। जंगलों के धू-धूकर जलने के कारण आसपास के लोग धुएं से बेहाल होते नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि जैसी आग इस बार देगी गई है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ को बुला लिया गया है और आग बुझाने के लिए वन विभाग, सेना, पुलिस, पीआरडी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। Uttarakhand
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।