जारी हुए उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे, 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
Uttarakhand Board Result 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:43 AM
Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। हाल ही में आए उत्तराखंड के बोर्ड रिजल्ट में इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी और मैट्रिक में कुल 89.14 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा इस साल कुल 92020 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 76039 छात्र पास हो गए। वहीं इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 112377 छात्र शामिल हुए, जिसमें से सफलता 100179 छात्रों ने पाई। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
आपको बता दें कि मैट्रिक परीक्षा का कुल 89.14 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जिनमें लडकियां का रिजल्ट लड़कों से अधिक 92.54 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं कुल 85.59 लड़के पास हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.63 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें कुल 85.96 फीसदी लड़कियां पास हुईं है और लड़कों का रिजल्ट 78.97 फीसदी रहा।
12वीं में बने 2 टॉपर
वहीं उत्तराखंड के 12वीं बोर्ड की परीक्षा में रैंक 1 पर दो स्टूडेंट्स हैं। जिसमें अल्मोड़ा विवेकानंद के छात्र पियुश खोलो और हल्दवानी हर्गोविंद सुयाल के छात्र कांचन जोशी ने उत्तराखंड कक्षा 12 की परीक्षा में 500 अंकों में से 488 नंबर लाकर पहला स्थान हासिल किया है। दोनों को इंटरमीडिएट में कुल 97.60 प्रतिशत नंबर मिले हैं।