यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉपर
UPSC Result
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:45 AM
UPSC Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 के परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, यूपीएससी सीएसई का मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान रहे हैं। तीसरी रैंक अनन्या रेड्डी और चौथी रैंक पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने हासिल की है। पांचवें स्थान पर रुहानी रही हैं। यूपीएससी की परीक्षा में सामान्य वर्ग से 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165, एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. कुल 1016 परिक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है।
UPSC Result 2023
आपको बता दें कि देश की इस महत्पूर्ण परिक्षा के परिणाम मंगलवार दोपहर को जारी कर दिए गए। विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित हुई परिक्षा के परिणाम ने लंबा इंतजार खत्म कर दिया है, भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180, भारतीय विदेश सेवा में 37, भारतीय पुलिस सेवा में 200, केंद्रिय सेवाएं ग्रुप ‘क’ 613 तथा ग्रुप ‘ख’ 113 पर नियुक्ति के लिए यह परिक्षा हुई थी। UPSC Result 2023 नीचे देखें सफल परीक्षार्थियों की लिस्टFR-CSM-23-hindi-160424 (1)