कोर्ट में बेवफा सोनम रघुवंशी की पेशी, शिलांग में फिर गूंजेगा राजा के कत्ल का सच
Sonam Raghuvanshi
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:21 PM
Sonam Raghuvanshi : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लेकर शिलांग रवाना कर दिया है। वहीं, मामले से जुड़े चार अन्य आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का इरादा है कि शिलांग में घटनास्थल पर सभी आरोपियों को साथ लेकर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जाए ताकि जांच में और सच्चाई सामने आ सके।
सोनम का हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट
सूत्रों के मुताबिक, रिमांड पर भेजने से पहले पुलिस ने सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया है हालांकि रिपोर्ट को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। राजा रघुवंशी के परिजन जो पहले सोनम के पक्ष में खड़े नजर आते थे अब नाराजगी में उसके पोस्टर तक फाड़ चुके हैं।
पुलिस से होगा आरोपियों का आमना-सामना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिलांग में चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इंदौर से गुवाहाटी रवाना होने से पहले ही क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया था। उनका कहना है कि राजा की हत्या सोनम की मौजूदगी में की गई थी और उसी ने पूरी साजिश रची थी।
एयरपोर्ट पर राज कुशवाहा को मारा थप्पड़
जब आरोपियों को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कोर्ट में पेश करने के बाद शिलांग ले जाया जा रहा था, तभी एयरपोर्ट पर मौजूद एक व्यक्ति ने मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को थप्पड़ मार दिया। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत हालात संभाल लिए।
प्लानिंग में सोनम का बड़ा रोल
जांच में यह भी सामने आया है कि मेघालय जाने के लिए आरोपियों के ट्रेन टिकट खुद सोनम रघुवंशी ने बुक कराए थे। पुलिस को शक है कि हत्या की योजना पहले से पूरी तरह तय थी, जिसमें सोनम ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्य आरोपी राज कुशवाहा जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का रहने वाला है, उसके परिजनों का कहना है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि राज ने कोई अपराध नहीं किया है और वह निर्दोष है।
CM मोहन यादव ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को 'समाज के लिए सबक' बताते हुए कहा कि, “राजा-सोनम का मामला बेहद दर्दनाक है। जब दो परिवार विवाह बंधन में जुड़ते हैं, तो हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जानी चाहिए। यह घटना बताती है कि भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी फैसला कैसे विनाशकारी हो सकता है। Sonam Raghuvanshi