बदल गई यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगी आयोजित
UGC NET 2024 Exam Date Revised
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:04 AM
UGC NET 2024 Exam Date Revised : यूूजीसी नेट जून 2024 सेशन की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। हाल ही में UGC NET 2024 परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी यूजीस के अध्यक्ष प्रो. मामिडाला जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। जिसके अनुसार यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा जो पहले देशभर में 16 जून 2024 को आयोजित होने वाली थी, उसकी तारीख को अब री-शेड्यूल किया गया है।
कब आयोजित होगी UGC NET 2024 Exam?
UGC NET 2024 Exam सेशन की परीक्षा अब 16 जून के बजाय 18 जून 2024 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द इस बात की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से जारी कर सकता है। नोटिस जारी करने से पहले यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने अपनी सोशल मीडिया अकाउट 'एक्स' के जरिए यूजीसी नेट की नई एग्जाम डेट घोषित की है।
इस बारे में जानकारी देते हुए यूजीसी अध्यक्ष ने 'एक्स' पर लिखा, 'राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी ने उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी-नेट को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। एनटीए एक ही दिन में पूरे भारत में ओएमआर मोड में यूजीसी-नेट आयोजित करेगा। एनटीए जल्द ही औपचारिक अधिसूचना जारी करेगा।'
https://twitter.com/mamidala90/status/1784902636434501669?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1784902636434501669%7Ctwgr%5E03223d80765ea5603376a8970224ad030c611532%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Feducation%2Fnews%2Fstory%2Fugc-net-june-session-exam-date-changed-due-to-to-avoid-clash-with-upsc-prelims-1932872-2024-04-29
क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख?
मिली जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट एग्जाम 2024 डेट बदलने का फैसला यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम डेट से क्लैश होने के चलते लिया गया है। UPSC 16 जून को सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) 2024 आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में देश के लाखों उम्मीदवार मौजूद होते हैं, उनमें से कुछ उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। जो यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ये UGC NET 2024 Exam की तारीख को बदलने का फैसला किया गया है।