गुरुग्राम में चोरी-छुपे पेड़ों की कटाई, Google ने खोली पोल
Trending News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:15 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:15 AM
Trending News : सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी छुपाना नामुमकिन सा हो गया है। कई बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है तो कई बार नुकसानदायक भी। इसी बीच Google Image के द्वारा एक चोरी पकड़ी गई है। दरअसल गुरुग्राम की साउथ सिटी-एक में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है, जिसमें गूगल इमेज का उपयोग करके 7 पेड़ों की कटाई का खुलासा हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब साउथ सिटी-एक के निवासियों ने पिछले साल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तीन प्लॉट्स (सी-76, सी-100, सी-101) पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की गई थी।
जारी किया गया चालान
गूगल इमेज से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2021 में इन तीन प्लॉट्स पर सात पेड़ थे, जो अब वहां नहीं पाए गए। इसके बाद वन विभाग ने तीन प्लॉट मालिकों-गौरव शर्मा, श्याम गुप्ता और कर्ण मेहरा के खिलाफ चालान जारी किया है। एनजीटी ने इस मामले में तीनों प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किया है, और मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।
वन विभाग ने लगाया जुर्माना
इस मामले में शुरू में वन विभाग से सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जवाब मांगा गया था लेकिन कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। इसके बाद एनजीटी ने संयुक्त समिति का गठन किया, जिसमें हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और जिला मजिस्ट्रेट के अधिकारी शामिल थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग ने तीनों प्लॉट मालिकों पर जुर्माना लगाया है। यह घटना वन संरक्षण और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने की एक गंभीर मिसाल है और एनजीटी द्वारा इस पर आगे की सुनवाई की जाएगी। Trending News