रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा एक्सप्रेस की बोगियां धू-धू कर जली
Train Accident
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
Train Accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ा रेल हादसे होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचनाक आग लग गई। यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी। दरअसल ये हादसा तब हुआ जब ट्रेन स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर रुकी थी। आग इतनी भीषण थी की इस घटना में तीन AC बोगियां पूरी तरह जल गई हैं। हालांकि इसमें किसी के जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है।
Train Accident
कैसे हुआ हादासा
बता दें कि रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। जिसके कारण आग की चपेट में B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जली है। गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे है। Train Accident
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।