TRAI ने उठाया बड़ा कदम, अब स्पैम कॉल्स और मैसेज का झंझट हुआ खत्म
TRAI New Rule
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:51 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:51 PM
TRAI New Rule : भारतीय टेलिकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल्स और अनचाहे कमर्शियल कॉल्स (UCC) को रोकने के लिए नए और सख्त नियम लागू किए हैं। इसके तहत, अब मोबाइल यूजर्स स्पैम कॉल्स की आसानी से रिपोर्ट कर सकेंगे और इन कॉल्स से छुटकारा पा सकेंगे। इसके लिए TRAI ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व में Twitter) पर भी इस बदलाव की जानकारी दी।
क्या है TRAI के नए नियम?
1. 10 नंबर का मिसयूज होगा बंद
- अब टेलीमार्केटिंग कॉल्स के लिए 10 नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बदले नई नंबर सीरीज शुरू की जाएगी जैसे-140 और 1600 सीरीज।
- 140 नंबर सीरीज का उपयोग प्रोमोशनल कॉल्स के लिए किया जाएगा।
- 1600 नंबर सीरीज का उपयोग ट्रांजेक्शन से जुड़ी कॉल्स के लिए होगा।
2. अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर कड़ी कार्रवाई
अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर जुर्माना और सस्पेंशन की सजा होगी। अगर टेलीमार्केटर्स पहली बार नियम तोड़ते हैं, तो उन्हें 15 दिन के लिए सस्पेंड किया जाएगा, जबकि दोबारा उल्लंघन करने पर 1 साल के लिए उनका टेलिकॉम रिसोर्स डिसकनेक्ट किया जा सकता है।
3. टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना
टेलिकॉम ऑपरेटर्स को भी जुर्माना का सामना करना पड़ेगा। यदि वे नियमों का पालन नहीं करते, तो उन्हें 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना होगा। यदि फिर से गलती पाई जाती है तो जुर्माना 10 लाख रुपये तक हो सकता है।
TRAI के नियमों पर आपत्तियां
- COAI (कंसोर्टियम ऑफ इंडियन ऑपरेटर) ने TRAI के फैसले पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp और Telegram को बाहर क्यों रखा गया है, जबकि वे भी स्पैम और अनचाहे कॉल्स का हिस्सा होते हैं। COAI ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इन प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों के दायरे में लाया जाएगा।
स्पैम कॉल्स में आएगी कमी
TRAI का मुख्य उद्देश्य कंज्यूमर प्रोटेक्शन को बेहतर बनाना है और स्पैम कॉल्स से लोगों को राहत दिलाना है। इसके अलावा, नए नियमों से टेलीमार्केटर्स को नियंत्रित करने और उन पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी जिससे स्पैम कॉल्स में कमी आएगी।