क्रिकेटर से सांसद बने यूसुफ पठान विवादों के घेरे में, मिला नोटिस
TMC MP Yusuf Pathan
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:40 PM
TMC MP Yusuf Pathan : भारतीय पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद यूसुफ पठान चुनाव जीतने के बाद विवादों में फंसते दिख रहे हैं। यूसुफ पठान को गृह राज्य गुजरात के वडोदरा नगर निगम(VMC) की तरीफ से एक नोटिस मिला है। सांसद यूसुफ पठान को यह नोटिस जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर दिया गया है।
TMC MP Yusuf Pathan
इस बारे में वीएमसी का कहना है कि सांसद यूसूफ पठान कि यह जमीन निगम की है जिस पर उन्होंने कब्जा किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित निगम की ओर से यह नोटिस लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 2 दिन बाद ही 6 जून को भेजा गया था, लेकिन यह मामला खबरों में 14 जून को आया है।
BJP के पूर्व पार्षद ने उठाया मामला
आपको बता दें कि मद्दा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद विजय पवार की तरफ से उठाया गया है। जिसके बाद गुजरात की वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने गुरुवार को मीडिया के सामने इस संबंध के बारे में जानकारी साझा की है। बता दें टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान और सांसद पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते है।
दरअसल इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुे बीजेपी के पूर्व पार्षद विजय पवार ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने 2012 में पूर्व क्रिकेट यूफुस पठान को प्लॉट बेचने के वीएमसी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन हाल ही में सांसद बने पठान ने प्लॉट पर एक दीवार बनाकर खड़ी की और वहां पर अतिक्रमण कर लिया।
पवार ने कहा, “मुझे यूसुफ पठान से कोई शिकायत नहीं है। टीपी 22 के अंतर्गत तनदालजा क्षेत्र में वीएमसी के स्वामित्व वाला एक प्लॉट आवासीय भूखंड है। साल 2012 में पठान ने वीएमसी से इस प्लॉट की मांग की थी, क्योंकि उस समय निर्माणाधीन उनका घर उस प्लॉट से सटा हुआ था। उन्होंने इस प्लॉट के लिए करीब 57,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की पेशकश भी की थी। ” TMC MP Yusuf Pathan