गुजरात की इस महिला ने क्राउड फंडिंग से जीता लोकसभा चुनाव
Gujarat News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:25 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:25 AM
Gujarat News : भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर नागरिक को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है । लेकिन हम सब जानते हैं कि चुनाव लड़ना किसी आम आदमी के बूते की बात नहीं है, क्योंकि भारत में जिस तरह से चुनाव लड़े जाते हैं उसमें लाखों करोड़ों रुपया खर्च होता है । चुनावी प्रचार प्रसार और हर कदम पर पैसा खर्च करना पड़ता है। इसलिए चुनाव लड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन गुजरात की एक महिला ने पैसे की कमी को अपने जज्बे के आगे नहीं आने दिया।
क्राउड फंडिंग से लड़ा चुनाव
इस आम महिला ने पैसे की कमी के बावजूद न सिर्फ लोकसभा चुनाव लड़ा बल्कि चुनाव जीता भी। जी हां हम बात कर रहे हैं गुजरात से जीत कर आने वाली कांग्रेस की अकेली महिला सांसद गनी बेन ठाकोर (Geniben Nagaji Thakor) की। जिन्होंने क्राउडफंडिंग के जरिए चुनाव लड़ा और जीता । यूं तो गुजरात बीजेपी का गढ़ है और इस बार भी लोक सभा चुनाव में गुजरात को बीजेपी से बंपर सीटेँ मिली है। लेकिन बीजेपी की इतनी बड़ी जीत के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने भी एक सीट जीत ली और गुजरात की एक सीट पर जीत दर्ज कर यह कारनामा करने वाली महिला गनी बेन ठाकोर की आजकल खूब चर्चा हो रही है।
Gujarat News
गुजरात में कांग्रेस की इकलौती सांसद Geniben Nagaji Thakor
चर्चा सिर्फ उनकी जीत की ही नहीं बल्कि इस बात की भी की उन्होंने क्राउडफंडिंग के जरिए यह चुनाव जीता है। आईए जानते हैं कौन हैं गुजरात में कांग्रेस की इकलौती सांसद । गुजरात में दस साल बाद कांग्रेस का खाता खोलने वाली है गनी बेन ठाकोर ने गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट (Banaskantha Lok Sabha seat) पर भाजपा उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार रेखा बेन को 30000 से ज्यादा के वोटो के अंतर से हराया।
पैसों की कमी का निकला हल,वोट के साथ मांगा नोट
Gujarat News
हालांकि हालांकि जब कांग्रेस ने गनी बेन ठाकोर को अपना गुजरात में उम्मीदवार घोषित किया था तो उनके लिए चुनाव प्रचार आसान नहीं था। क्योंकि पार्टी की ओर से उन्हें कोई फंड नहीं दिया गया था और भाजपा को टक्कर देने के लिए उन्हें चुनाव अभियान के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाने की सोची और उन्हें कामयाबी मिली। क्राउडफंडिंग के जरिए उन्हें पैसे मिले जिससे उन्होने न सिर्फ चुनाव लड़ा बल्कि जीता भी। आपको बता दें कि गनी बेन गुजरात के बनासकांठा में बेहद लोकप्रिय है। वह अपनी इलाके में हर परिवार के ख़ुशी और गम में शामिल होने में सबसे आगे रहती हैं। गनी बेन ने छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू कर दी थी और वह कांग्रेस के साथ जुड़ गई थी। उन्होंने गुजरात में तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव लडे। पहली बार उन्होंने 2012 में गुजरात विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थी लेकिन उसके बाद 2017 में उन्होंने वाव सीट से चुनाव जीता ।