'यह मानव निर्मित आपदा', राजकोट हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, मांगी रिपोर्ट
Rajkot fire incident
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:10 PM
Rajkot fire incident : गुजरात के राजकोट अग्निकांड में हुए 27 लोगों की मौत का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। राजकोट अग्निकांड मामले में गुजरात हाई कोर्ट सख्त होता दिखा है। रविवार यानी 26 मई को हाई कोर्ट की विशेष पीठ में राजकोट अग्निकांड मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा कि यह मानव निर्मित आपदा है। अहमदाबाद में सिंधु भवन रोड, सरदार पटेल रिंग रोड और एसजी हाईवे पर गेमिंग जोन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन गए।
Rajkot fire incident
आपको बता दें इस मामले में अदालत ने कहा कि गेमिंग जोन के निर्माण और संचालन के लिए नियमित और उचित नियमों का पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने मासूम बच्चों की जान जाने का न्यायिक संज्ञान लिया है।
कल फिर होगी इस मामले में सुनवाई
मिली जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट ने पूरे मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और स्वत: संज्ञान याचिका दायर की है। दरअसल हाईकोर्ट ने वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद, और राजकोट समेत निगम से स्पष्टीकरण मांगा। निगम को यह बताना होगा कि कानून के किस प्रावधान के तहत इस गेमिंग जोन को संचालित करने की इजाजत दे रहा है। हाईकोर्ट का एक दिन में खुलासा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में कोर्ट में आगे की सुनवाई कल यानी सोमवार को की जाएगी।
Rajkot fire incident
हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत
बता दें गुजरात राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी की टीम को 72 घंटे के अंदर सरकार को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। गेम जोन में आग कैसे और क्यों लगी, इसकी अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गेमिंग जोन के मैनेजर और मालिक को गिरफ्तार किया है।
गेमिंग जोन में कब भड़की आग?
आपको बता दें शनिवार को 4:30 बजे गेमजोन में आग लगने की खबर मिली थी। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। बच्चे गेम में मशगूल थे, तभी अचानक धमाका हुआ। बताया जाता है कि एसी ब्लास्ट होने की के कारण यह आग लगी। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी ब्लास्ट हुआ होगा। गेमिंग जोन में 3500 लीटर डीजल था। धमाके के बाद आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं। करीब एक किलोमीटर तक काले धुएं का गुबार फैल गया। Rajkot fire incident