वेज थाली की कीमत आसमान छूने को तैयार, लोगों के छूटे पसीने
Veg Thali
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 AM
Veg Thali : देशभर के कई लोग वेज खाने के बेहद शौकीन होते हैं। घर से बाहर रहने वाले ज्यादातर लोग बाहर जाते ही वेज थाली (Veg Thali) की तलाश में जुट जाते हैं क्योंकि Veg Thali के साथ मिलने वाला सलाद खाने का स्वाद चार गुना बढ़ा देता है। अगर आप भी वेज खाने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं तो Veg Thali की कीमत जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं, क्योंकि बढ़ती मंहगाई के दौर में नॉनवेज थाली (Nonveg Thali) की कीमत के मुकाबले वेज थाली की कीमत दो गुना बढ़ गई है।
Veg Thali
देशभर में बढ़ती मंहगाई लोगों को झटका देने लगी है। शाकाहारी खाने की बढ़ती कीमत ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। वहीं नॉनवेज खाने की कीमत घटती हुई नजर आ रही है। आलू, प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमत ने वेज थाली का स्वाद और बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। अप्रैल में वेज थाली की कीमतें औसत से लगभग 8 प्रतिशत बढ़ी है। इन दिनों महंगी मानी जाने वाली नॉनवेज थाली की कीमत में गिरावट आती दिख रही है वहीं वेज थाली (Veg Thali) की कीमत आसमान छूने को तैयार है।
Veg Thali की बढ़ी कीमत
अप्रैल में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद को वेज थाली में शामिल कर खाने का स्वाद बढ़ाने वाली वेज थाली की कीमत बढ़कर 27.4 रुपये प्रति प्लेट हो गई। जो एक साल पहले की समान अवधि में 25.4 रुपये प्लेट थी। मार्च 2024 के 27.3 रुपये की तुलना में भी यह अप्रैल में मामूली रूप से बढ़ी है।
सब्जियों की कीमत में दिखा असर
रिपोर्ट की माने तो वेज थाली की रेट में कुल वृद्धि का कारण प्याज में 41 प्रतिशत, टमाटर में 40 प्रतिशत, आलू में 38 प्रतिशत, चावल में 14 प्रतिशत और दालों में 20 प्रतिशत की वृद्धि को बताया जा रहा है। वहीं जीरा, मिर्च और वनस्पति तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत, 31 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे कारण थाली की लागत में और अधिक वृद्धि नहीं हुई।
क्या है नॉनवेज थाली का हाल?
अगर बात करें नॉनवेज थाली की तो अप्रैल में इसका दाम घटकर 56.3 रुपये रह गया। जबकि एक साल पहले नॉनवेज थाली 58.9 रुपये था। मार्च 2024 के 54.9 रुपये प्रति थाली की कीमत की तुलना में यह अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉयलर की कीमत में 12 प्रतिशत की गिरावट जिसका कुल कीमत में 50 प्रतिशत भार होता है। मार्च की तुलना में नॉनवेज थाली की कीमत में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।