NCP नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, करोड़ों की मांगी थी रंगदारी
Mumbai Samachar
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:44 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:44 AM
NCP के युवा विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को ईमेल के जरिए मिली धमकी के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस के आरोपी दिलशाद नौशाद को त्रिनिदाद एंड टोबैगो से भारत लाकर मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद पर आरोप है कि उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की डी कंपनी से जुड़ा बताते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। Mumbai Samachar
धमकी में दी गई थी पिता की तरह हत्या की चेतावनी
इस साल अप्रैल में जीशान सिद्दीकी को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। आरोपी ने न केवल दाऊद से संबंध होने का दावा किया, बल्कि जीशान के पिता की मौत का हवाला देते हुए उन्हें भी वैसे ही अंजाम भुगतने की धमकी दी। यह मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस ने तात्कालिक रूप से गंभीर जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी भारत से फरार हो चुका है और विदेश में छिपा बैठा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इंटरपोल की मदद ली और लुक आउट सर्कुलर के साथ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी त्रिनिदाद एंड टोबैगो में ट्रेस हुआ। उसे भारत लाया गया और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या दिलशाद का डी कंपनी से कोई असली संबंध है या फिर उसने सिर्फ डराने और पैसे ऐंठने के लिए नाम का इस्तेमाल किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि उसने ये धमकी किसी के इशारे पर दी या पूरी साजिश उसके द्वारा अकेले रची गई। Mumbai Samachar