जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला, गई 9 लोगों की जान
Terror Attack
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:39 AM
Terror Attack : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दरअसल जम्मू के शिवखोड़ी से कटरा की ओर जा रही बस पर आतंकियों ने करीब 30 से 40 राउंड फायरंग की।
Terror Attack
आतंकियों की फायरिंग में बस ड्राइवर को एक गोली लग गई, जिससे ड्राइवर ने गाड़ी पर संतुलन खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है और 33 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत जम्मू के नारायणा हॉस्पिटल और रियासी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तीर्थयात्रियों पर किया आतंकी हमला
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में दो से तीन आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है। इस बारें में सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी पाकिस्तानी मूल के हैं, जिन्होंने हमला किया है। वहीं, तीसरी आंख यानी कि ड्रोन से भी घने जंगलों को खंगाल जा रहा है ताकी इन जंगलों में जितने भी आतंकी छुपे हुए हैं ढूंढ निकाल लिया जाए। इसी के साथ उनका खात्मा किया जा सके।
कहा जा रही थी बस
खबरों के मुताबिक इस हादसे की शिकार बस शिव खोड़ी से लौट रही थी। तीर्थयात्री शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा लौट रहे थे। बस के आसपास की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं। कई लोगों के शव जहां तहां पड़े दिखाई दिए।शव बहुत ही बूरी अवस्था में मिले, जिनमें कुछ बच्चो के शव भी शामिल थे। बताया जाता है कि आतंकियों ने पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के पास गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बस में 40 से 50 तीर्थ यात्री सवार थे।
वहीं रियासी प्रशासन के मुताबिक लोगों की मौत की मौत बस खाई में गिर जाने के कारण हुई है। इस हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान पूरा हो गया है। बस में सवार तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से थे। घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल रियासी कटरा के नारायण अस्पताल और जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। साथ ही साथ आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इलाके की घेराबंदी की गई है और तलाश जारी है। Terror Attack